डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एस आई आर फॉर्म का मैपिंग का कार्य कर रही एक बी एल ओ के साथ सूची में नाम न होने से नाराज़ भाई बहन ने मिलकर मारपीट की और एस आई आर फार्म फाड़कर तालाब में फेक दिया। बीएलओ ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। ग्राम पूरे पंडित मजरे रोखा निवासी बिमलेश कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और बूथ संख्या 75 पर बीएलओ का कार्य कर रही हैं। बीएलओ बिमलेश कुमारी काआरोप है कि सोमवार को दरवाजे के सामने बैठकर एसआईआर फॉर्म की मैपिंग का कार्य कर रही थी, तभी मनीष निवासी मुंडी पुर ऊंचाहार अपनी बहन प्रीती के साथ आए और पूछा की मेरी बहन प्रीती का नाम सूची में क्यों नहीं है। बीएलओ ने कहा की अभी प्रीती का नाम सूची में नहीं आया है तभी नाराज मनीष ने अपनी बहन प्रीती के साथ मिलकर बीएलओ की पिटाई कर दी और एसआईआर फॉर्म फाड़कर तालाब में फेंक दिया। बीएलओ बिमलेश कुमारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि बी एल ओ बिमलेश कुमारी की तहरीर पर मनीष और प्रीती के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गयी है।