विकास खंड के पाहो गांव में दो दिवसीय जय माँ शीतला बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई थी । प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के डबल फाइनल मुकाबले में लालगंज के आराध्य व अनिमेष ने पाहो के रेहान व पीयूष को 30-21 से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया । जय मां शीतला बैडमिंटन प्रतियोगिता पाहो में गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, लालगंज, फतेहपुर के लगभग 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के डबल्स के पहले सेमीफाइनल मुक़ाबले में लखनऊ के दिव्यांश व निखिल ने कानपुर के अखिलेश व अवनीत को 20-22 , 21-17, 21- 16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि सीनियर सिंगल मुकाबले में लखनऊ के शिवम यादव ने कानपुर के अखिलेश को 21-18 तथा लखनऊ के शिवम जोशी ने रायबरेली के अमित को 21-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । जबकि सीनियर वर्ग के डबल्स मुकाबलों के सेमीफाइनल में लखनऊ के शिवम यादव व शुभम ने कानपुर के अखिलेश व टेनाली को 21-16 से तथा कानपुर के अभिजीत व सुमित ने रायबरेली के अमित व मोहित को 21- 18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।