फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चे पर सड़क किनारे बनी पक्की दीवार गिरी, मौत

डीह( रायबरेली)। गांव में रास्ते से जा रहे बच्चे पर सड़क किनारे बने बाथरूम की दीवार गिर गई जिसके नीचे दबकर बच्चे की मौत हो गई । बच्चे की मौत की खबर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम अहल निवासी विवांश 6 वर्ष पुत्र विमलेश कुमार मंगलवार की शाम अपने नए मकान से पुराने मकान की ओर जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे राम उजेर की बाथरूम की पक्की दीवार भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गयी जिसमें विवांश दब गया। आसपास के लोगों ने उसे दीवार के मलबे से निकाल कर सीएचसी डीह पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा. एसपी गौतम ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें