फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आग लगने से नकदी समेत गृहस्थी का सामान जला, डेढ़ लाख रुपये का हुआ नुकसान

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के महमदमऊ गांव में रविवार देर रात आग लगने से एक महिला की झोपड़ी जल गई। साथ ही नकदी, अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में दो मवेशी भी मामूली रूप से झुलस गए। गांव निवासी फूलमति रावत पत्नी कल्लू अपने मायके महमदमऊ में बच्चों के साथ रहती हैं। रात में वह घर पर सो रही थीं। पास की झोपड़ी में आग लग गई। छप्पर के नीचे भूसा, गेहूं, कपड़े और बर्तन रखे थे। कपड़ों में रखे 10 हजार रुपये भी जल गए। आग बढ़ी तो वहां बंधे मवेशी रंभाने लगे। आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। महिला ने बताया कि उसने हिम्मत दिखाते हुए मवेशियों को खोला और बाहर निकाला। इस दौरान दोनों मवेशी मामूली रूप से झुलस गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल चुका था। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें