फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

यूपी के रायबरेली में आरोपियों ने फूल दुकानदार से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराजगंज-रायबरेली रोड पर पूरे गरीब मजरे अतरेहटा निवासी सचिन सैनी और आशीष सैनी की फूलों की दुकान है। बताया गया कि गांव निवासी वीरेंद्र शुक्रवार दोपहर सचिन की दुकान पर आया। दुकान पर रखे गमले फेंक कर विवाद करने लगा। सचिन और आशीष ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सचिन ने बताया कि मारपीट के बाद वीरेंद्र जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मामले में सचिन और आशीष की मां शिव कुमारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वीरेंद्र उनके दोनों बेटों को काफी समय से जान से मारने की धमकी दे रहा है। अक्सर विवाद करता है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, सचिन और आशीष के बड़े भाई मनीष सैनी की हत्या के आरोप में वीरेंद्र के भाई सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई है। घटना बीती 7 अप्रैल की है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मालिन का पुरवा में मनीष सैनी अपनी पत्नी रूबी के मायके गया था। वहां वह रात में एक भंडारे में गया था। इस दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में रूबी और सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस को दी तहरीर में सचिन और आशीष की मां शिवकुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि वीरेंद्र कुमार और उसके परिवार के लोग अक्सर धमकी देते हैं। मनीष हत्याकांड दोहराने की बात कही जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें