फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने डीसीएम और जीएसटी विभाग के सचल दल की बोलेरो में मारी टक्कर, एक की मौत... तीन घायल

यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर छजलापुर के पास शुक्रवार रात ट्रक ने पहले खड़े डीसीएम और फिर बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम सड़क किनारे जाकर एक परचून की दुकान में घुस गया। इससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार राज्यकर विभाग (जीएसटी) के सचल दल की टीम में शामिल मुख्य कर अधिकारी (सीटीओ) और दो कर्मचारी घायल हो गए। हादसे में घायल सीटीओ व दो कर्मचारियों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। जीएसटी विभाग की सीटीओ आकांक्षा सिंह सचल दल के साथ रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हाईवे पर छजलापुर के पास सरिया लदे डीसीएम को टीम ने रोककर चेकिंग शुरू की। करीब रात 3.15 बजे प्रयागराज की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से खड़े डीसीएम और फिर सचल दल की बोलेरो में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सरिया लदा डीसीएम दुकान में घुस गया। हादसे में वाहन चेकिंग कर रही सीटीओ आकांक्षा सिंह, बोलेरो चालक लक्ष्मीकांत तिवारी, दीवान प्रदीप कुमार घायल हो गए। वहीं बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुर्री निवासी डीसीएम चालक वीरेंद्र (36) पुत्र राजकुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि सीटीओ की तहरीर पर ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें