फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बचाने के चक्कर शॉर्टकट अपना रहे ओवरलोड वाहन, स्कूली बच्चों पर बढ़ा खतरा

रायबरेली के खीरों कस्बा से प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक गिट्टी व मोरंग लदे ओवर लोड ट्रक गुजर रहे हैं। इनकी रफ्तार तेज होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षमता से अधिक लोड होने से सड़कें भी टूट रही हैं। खीरों चौराहा व इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में अक्सर घंटों जाम लगता है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने शासन-प्रशासन से इस मार्ग से आने जाने वाले डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। कस्बा निवासी राकेश सिंह, अंकित शुक्ला, उदवतपुर निवासी यादवेंद्र यादव, जगदेव यादव, भीतरगांव निवासी शशांक, चौधराइन का पुरवा निवासी राजेश पाल, मिर्जापुर निवासी सुरेंद्र यादव, कमलेश कुमार आदि ने बताया कि लालगंज के पास टोल टैक्स है। इससे बचने के लिए उन्नाव, लालगंज एनएचआई-32 से आने वाले करीब दो से ढाई हजार डंपर सेमरी चौराहा से खीरों, गुरुबक्सगंज मार्ग से निकलते हैं। इससे चालक टोल टैक्स में पड़ने वाला 370 रुपया प्रतिदिन बचा लेते हैं। एनएचआई व सरकार को प्रतिदिन करीब आठ से 10 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। इस मार्ग पर आरटीओ के नहीं आने से किसी कार्रवाई का डर नहीं रहता है। खीरों कस्बा व उसके आसपास करीब तीन महाविद्यालय, 15 इंटर कालेज और करीब 200 सरकारी व मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। करीब 10 हजार बच्चे प्रतिदिन पैदल, साइकिल और बाइक आदि से इसी मार्ग से गुजरते हैं। इससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें