फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में विकास भवन में जलाई गईं पशुपालन विभाग की फाइलें, जांच की मांग

रायबरेली में विकास भवन में पशुपालन विभाग की फाइलें जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लगभग 40 से अधिक फाइलें जला दी गई हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कुछ दिन पहले पशुपालन विभाग में भूसे की खरीद फरोख्त को लेकर बड़ा मामला सामने आया था। मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि ऑफिस की साफ-सफाई के दौरान कागज जला दिए गए हैं। उन्हें नहीं जलाना चाहिए था। फाइलें जलाने की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी जांच की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें