यूपी के रायबरेली में विद्युत उपकेंद्र, गदागंज क्षेत्र में आने वाले नया पुरुवा मजरे कुरौली बुधकर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। इस कारण दो दिन से गांव में बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों मे बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ शनिवार को आक्रोश जाहिर किया। ग्राम प्रधान कुसमा देवी, हरीशंकर वर्मा, श्याम बाबू मौर्या, अमित मौर्य, राकेश मौर्य, बृजेश मौर्य का कहना है कि गांव में लगभग 50 से 55 घरेलू कनेक्शन हैं। साथ ही दो नलकूप के कनेक्शन हैं, जो 25 केवीए ट्रांसफार्मर से चलाए जा रहे हैं। लोड ज्यादा होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। वहीं बिजली कर्मचारियों को लगातार फोन करो, लेकिन उसके बाद भी बिजली दुरुस्त करने के लिए नहीं आते हैं। इस संबंध में अवर अभियंता नितीश दुबे ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली थी। ट्रांसफार्मर दूसरा बदला भी गया था, जो नहीं चल पाया है। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, जो रात में लग जाएगा।