फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत... महिला की हालत नाजुक

यूपी के रायबरेली में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत हो गई। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुशल खेड़ा मजरे थुलेडीं गांव में हुआ। दोपहर को गांव निवासी लवकुश ( 26) गांव की शांति देनी के खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में बेल लादकर जा रहा था। उसके साथ शांति भी ट्रैक्टर में बैठी थी। गांव से बाहर रास्ता खराब होने पर ट्रैक्टर खाई में पलट गया। हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लवकुश के परिजनों को दी। खबर पाकर परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। लवकुश और शांति को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर डॉ. प्रभात मिश्रा ने लवकुश के मृत होने की पुष्टि की। शांति की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें