फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तीन क्रय केंद्रों में 200 किसानों से खरीदा गया 8100 कुंतल गेहूं, लक्ष्य से अधिक हुई खरीद

रायबरेली के लालगंज स्थित नवीन कृषि मंडी परिषद परिसर में संचालित तीन सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर इस बार लक्ष्य से अधिक खरीद दर्ज की गई। केंद्रों पर 200 किसानों से 8100 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरीदा गया पूरा गेहूं मिलों को भेज दिया गया है। केंद्रों पर अब कोई स्टॉक शेष नहीं है। शासन की ओर से मंडी परिसर में गेहूं खरीद के लिए तीन क्रय केंद्र बनाए गए थे। इनमें खाद्य एवं विपणन विभाग के प्रथम केंद्र पर 65 किसानों से 2400 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं द्वितीय केंद्र पर 61 किसानों से 2700 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। इसके अलावा मंडी से संबद्ध गेहूं क्रय केंद्र पर 74 किसानों से 3000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस तरह तीनों केंद्रों पर कुल 200 किसानों से 8100 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। प्रथम क्रय केंद्र के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि खरीदा गया पूरा गेहूं मिलों तक पहुंचा दिया गया है। केंद्रों पर अब गेहूं का कोई स्टॉक नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि इस बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीद हुई है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें