फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, 09 बच्चे घायल

यूपी के रायबरेली में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना पुल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव कार्य में मदद की। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें