फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

रायबरेली में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिन ट्वीट अभियान चला। इसके बाद तीन दिन तक काला फीता बांधकर शिक्षकों ने काम किया। बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में जुटे शिक्षकों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले सभी शिक्षक संगठन एकजुट हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं। विकास भवन में शिक्षक संगठनों के साथ जिलेभर से आए अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से शिक्षकों की संवेदना में एक शब्द नहीं कहा गया, जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए। जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी और महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक दिल्ली कूच करने के लिए मजबूर होंगे। शिक्षक संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने की तैयारी कर चुके हैं। शिक्षक संगठनों के जिला मंत्री मुकेशचंद्र द्विवेदी और सियाराम सोनकर ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए टीएफआई का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। जरूरत पड़ी से इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता समर बहादुर सिंह और संचालन डाॅ. चंद्रमणि बाजपेयी ने किया। इस मौके पर अरविंद द्विवेदी, सूर्यप्रकाश, रमेश सोनकर, उमाशंकर चौधरी, कुसुमचंद्र, साधना शर्मा, आदित्य नारायण पांडेय, आशीष तिवारी, इसमत बानो, मो. सगीर, मंजुलता अवस्थी, बृजेश कुमार, राम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें