रायबरेली के छतोह ब्लॉक क्षेत्र में नीमर का पुरवा से जगन्नाथ पुरवा चौराहे तक लोक निर्माण विभाग द्वारा शनिवार रात मार्ग का मरम्मतीकरण कराया गया। रविवार सुबह ही यह सड़क उखड़ने लगी। सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने मार्ग को जाम करके नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर ठेकेदार ने रात में सड़क की मरम्मत कराई थी। रोड पर जहां जहां गड्ढे थे वहां गिट्टी भी नहीं डाली गई। न ही सफाई कराई गई ।