रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के आलिमगंज मजरे ज्योना निवासी अमरेंद्र और हरीराम ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि विरोधियों के साथ मिलकर लेखपाल ने दीवार गिरवा दी है। विपक्षी दीवार गिराकर रास्ता बनाने के लिए लंबे समय से जुटे हुए हैं। दीवार गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उपजिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि मामले की जांच राजस्व निरीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।