यूपी के रायबरेली में नसीराबाद देहात गांव स्थित डेंगरा तालाब के बंधे पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामे की सूचना पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम से ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीणों ने टीम के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान एक इंस्पेक्टर और महिला पीआरडी जवान घायल हो गए। इसके बाद और पुलिस टीम बुलाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।