फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नर्सिंग होम संचालक की गिरफ्तारी से चिकित्सकों में रोष, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

रायबरेली में शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक को जेल भेजने से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में रोष पैदा हो गया है। बुधवार रात को हुई गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। आईएमए के पदाधिकारियों ने संचालक की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए सवाल उठाया कि जब मामला न्यायालय में है, तो गिरफ्तारी क्यों की गई। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखी। उधर, निजी चिकित्सकों के काम न करने के आह्वान के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। उमस भरी गर्मी के बीच जिला अस्पताल के चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ एक बच्ची के आपरेशन के बिल उसकी मौत की शिकायत थी, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, आईएमए का तर्क है कि ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए और जब मामला विचाराधीन हो तो गिरफ्तारी अनावश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें