फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नाली निर्माण के कारण लगने वाले जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

रायबरेली के लालगंज कस्बा में शनिवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुख्य मार्गों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति ऐसी थी कि कई वाहन चालक घंटों तक सड़क पर ही फंसे रहे। कई दिनों से रायबरेली रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास चिमनामऊ मोहल्ले में भूमिगत नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते सड़क के आधे हिस्से को खोद दिया गया है। इससे वाहन चालकों के लिए आवागमन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। एक ही दिशा से आने-जाने वाले वाहनों को संकरी सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे जाम की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें