रायबरेली में सोमवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन के गुर्गों ने उनको धमकी दी। वहीं ईओ बैठक छोड़कर चले गए। नगर पालिका में काफी समय से सभासदों और ईओ व चेयरमैन के बीच रार चल रही है। इस मामले में प्रशासन ने भी दखल दिया है। विकास कार्यों में धांधली की जांच प्रशासनिक स्तर पर चल रही है। यही कारण है कि सभासद ईओ और चेयरमैन को घेरने में लगे हैं।