फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मिट्टी लदा डंपर पलटने से बालक घायल, दुकान का काउंटर टूटा

रायबरेली के गदागंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में लगा डंपर बृहस्पतिवार को मिट्टी लेकर देवगनपुर से जमुनापुर की ओर जा रहा था। मतीनगंज चौराहे के निकट कुटिया चित्रा ऊंचाहार निवासी अनिल कुमार के होटल के सामने वह पलट गया। हादसे में होटल का काउंटर टूट गया। सारा सामान बिखर गया। वहीं होटल पर सामान लेने आए मलकनपुर गांव निवासी अजमेरी (8) पुत्र नवाब अली भी चोटिल हो गया। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें