फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मोरंग लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत... दो घायल

रायबरेली में गदागंज चौराहे पर मंगलवार की सुबह ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे तीन बाइक सवारों को मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अमन पुत्र राजकुमार, निवासी खलार बेला गुसुसी, थाना भदोखर के रूप में हुई है। वहीं सतेंद्र पुत्र अवधेश, निवासी तिवारी का पुरवा, थाना जगतपुर और जगदीश निवासी हरदी टीकर, जगतपुर घायल हैं। थाना प्रभारी मोहम्मद मुकरिम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलो को अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें