यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव की है। गांव निवासी राधेश्याम (60) व संतलाल (45) की मौत हुई है। ये लोग खेत सिंचाई कर रहे थे। इसी समय ट्यूबवेल के पाइप में करंट उतर आया। पाइप में छूने से दोनों की मौत हो गई।