फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, चेकिंग में एआई तकनीक का किया गया उपयोग

रायबरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार से पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शुरू हो गई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए थे। इसके तहत सभी केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए। हाल यह रहा कि बेल्ट, पर्स, चश्मा सब बाहर रखना पड़ा। यह परीक्षा आठ, नौ और दस जून 2026 को होगी। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में यह आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी। कुल 22464 परीक्षार्थी इन तीनों दिनों में छह पालियों में शामिल हो रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। उन्होंने अभ्यर्थियों की तलाशी और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। एआई तकनीक कि उपयोग चेकिंग में किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें