फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में हरचंदपुर चौराहे पर रोडवेज बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खड़ी ओमनी वैन भी क्षतिग्रस्त

रायबरेली में हरचंदपुर कस्बा के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ओमनी वैन से जा भिड़ा। इससे वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। हादसे के कारण कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। लेकिन, यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या कोई घायल नहीं हुआ है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें