फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर संपन्न, परीक्षार्थिों ने बताए अनुभव

रायबरेली में सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों के लिए अपेक्षाकृत सरल रहा। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दिया। बैसवारा इंटर कॉलेज समेत सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी ली गई। परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने पूरी सतर्कता बरती। परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष निरीक्षकों ने छात्रों को जरूरी निर्देश दिए। निर्धारित समय पर परीक्षा समाप्त हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर संतुलित था। व्याकरण और गद्यांश के प्रश्न सीधे थे। कई छात्रों ने उम्मीद जताई कि परिणाम बेहतर रहेगा। बड़ी संख्या में अभिभावक भी केंद्रों के बाहर मौजूद रहे। परीक्षा समाप्त होने पर बच्चों को लेकर घर लौटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें