फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन यात्रा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 05:11 PM IST

यूपी के रायबरेली में शनिवार को पुराना खीरों शिवलिया, पुरानी बाजार खीरो, नई बाजार खीरो, छत्ता का पुरवा, अतरहर, सुंदरिया खेड़ा सहित विभिन्न स्थानों में गणेश महोत्सव के दौरान स्थापित प्रतिमाओं का मूर्ति विसर्जन किया गया। ट्रैक्टर, लोडर, ई-रिक्शा आदि में मूर्तियां रखकर भक्तजन अपने-अपने मोहल्ले से निकलकर खीरो चौराहे में एकत्र हुईं। जहां से सभी मूर्तियों के साथ भक्तजनों ने गणपति बप्पा मोरिया की धुन में नाचते गाते पुराना खीरो, फतेह शहीद मजार, रफीक नगर, नई बाजार, फतेहपुर मोहल्ला, खीरो चौराहा, पुरानी बाजार, पाहो तिराहा, थाना मोड़ आदि होते हुए वापस शास्त्रीनगर, अस्पताल तिराहा पहुंची। वहां से पुलिस की मौजूदगी में गणपति बप्पा मोरया आदि विभिन्न भक्ति गीत की धुन में झूमते भक्तजन एक साथ बनइमऊ नहर पुल पहुंचे। वहां जेसीबी से पहले से खोदे गए गड्ढे में मूर्तियों को दबाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें