रायबरेली में सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल शर्मा के खिलाफ अधिवक्ताओं ने उनके ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम सदर को बर्खास्त किए जाने की मांग की। कहा कि एसडीएम को बर्खास्त नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दरअसल, अधिवक्ता राजेश राजेश यादव की जमीन पर अवैध कब्जे की सुनवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। हाल ही में पीड़ित अधिवक्ता राजेश यादव जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर भी बैठे थे। लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान एसडीएम सदर और अधिवक्ताओं में नोकझोंक भी हुई।