फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बिजली के तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 06:05 PM IST

रायबरेली में बिजली के तार चुराने वाले दो कबाड़ी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक क्विंटल 12 किलो चोरी का तार बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपी सीतापुर, बहराइच और लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि बीते 14 मार्च की रात शिवगढ़ इलाके से बिजली के तार चोरी किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेशगंज गांव के पास कुछ लोग बिजली तार चोरी करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घेराबंदी करके सीतापुर जिले के रामपुरकला थाना क्षेत्र के धीरपुर मजरे दौलतपुर गांव निवासी सूरज, सकरन थाना क्षेत्र के लखुवा बेहड़ गांव निवासी अमित, धम्मौर थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी पुष्पेंद्र, लखनऊ जिले के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के फरीदी नगर निवासी विनीत कश्यप, बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवलकला गांव निवासी सलीम को पकड़ा। इसमें विनीत कश्यप और सलीम कबाड़ी हैं और चोरी के तार की खरीदारी करके उसकी बिक्री करते थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शिवगढ़ से चोरी हुए तार, चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। बीते 10 मार्च की रात चोरों ने अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में भी बिजली के तार की चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने यह बात स्वीकार भी की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें