फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जाति का कोई पता नहीं, धर्म का कोई पता नहीं है। परिवार का पता नहीं है। इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए कहा कि अमेरिका और इटली की औलाद राहुल गांधी विदेशों में देश का साथ द्रोह कर रहा है। गृहमंत्री का इस्तीफा मांगने वाले पहले अपने बारे में सोचे। राहुल ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। ऐसा लग रहा है कि न तो उनका दिमाग काम कर रहा है और न ही वह पढ़े लिखे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह रायबरेली की जनता को अपमानित करने का काम विदेशों में कर रहे हैं। वह भारत विरोधी काम करते हैं। उन्होंने दलितों का अपमान किया है। वह शासन के लिए तड़प रहे हैं। राहुल गांधी पर दिए बयान पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अपने कहे गए शब्दों पर कायम हैं। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। बुद्धीलाल पासी के कंधे पर बंदूक रखी गई है। वो यह भूल जाते हैं कि इंदिरा गांधी की स्थापित की गई फैक्टरी में बुद्धीलाल काम कर चुके हैं। परिवार का पेट पाला है। जब वेतन नहीं मिलता था तो सोनिया गांधी के पास जाते थे। ये सब स्वार्थी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें