फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आंधी-तूफान से 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी

रायबरेली में सोमवार व मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जगतपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जगतपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कई स्थानों पर विद्युत पोल टूट गए हैं, जबकि पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 33 केवी लाइन का झकरासी में महुआ का पेड़ गिरने से तार कारण पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट सहित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं किसानों ने बताया कि बिजली न मिलने से धान की नर्सरी और अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलें सूखने की आशंका पैदा हो गई है। उपभोक्ता राम सजीवन, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, अमन कुमार और रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों के फोन बंद हैं और शिकायतों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग पोल उपलब्ध न होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है। उपखंड अधिकारी विशाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पोल टूट गए हैं और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही मरम्मत कार्य तेज कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग की टीमें लगातार क्षति का आकलन और सुधार कार्य में जुटी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें