रायबरेली: जिला अस्पताल में कुत्ता काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार कुत्तों के हमले से लोग घायल हो रहे है। चिकित्सक ने लोगों को कुत्तों से बचने की सलाह दी है। जिले में कुत्ता काटने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को 25 लोग कुत्ता काटने के बाद जिला अस्पताल आए। इन लोगों ने बताया कि अचानक कुत्ते के हमला कर काट लिया। वहीं 76 पुराने मामलों के मरीज भी अस्पताल में एआरवी की डोज लगाने के लिए आए। इस दौरान बिल्ली के हमले से घायल छह और बंदर काटने से घायल हुए छह लोगों को भी इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सक सौरभ कुमार ने बताया कि कुत्ते इस समय हिंसक हैं, कारण यह है कि उनको भोजन मिलता नहीं है और साथ ही लोग भी उनको दौड़ाते हैं, इस कारण कुत्ते हमलावर होते हैं। जरूरी है कि कुत्तों से दूर रहा जाए। खासकर बच्चों को अकेला न छोड़ा जाए।