फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली हादसा: दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कार (स्कार्पियो) जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। पुलिस का दावा है कि चार पहिया वाहन की रफ्तार अधिक थी। इससे चालक गाड़ी संभाल नहीं हो पाया और हादसा हो गया। हादसे में घायल एक महिला को एम्स के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं। लखनऊ जिले के बलदेव बिहार तेलीबाग के रहने वाले नौ लोग मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हाईवे स्थित दरियापुर चौराहा पर सलोन से रायबरेली की तरफ सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को देखकर चालक को गाड़ी की रफ्तार धीमी करनी चाहिए थी। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने आकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें