फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: घायल युवक पर की शांति भंग की कार्रवाई

चाकू के वार से घायल युवक की तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित को ही कोतवाली में बैठा दिया। दूसरे दिन उसके खिलाफ शान्ति भंग की भी कार्रवाई कर दी। जबकि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पीड़ित के घर वालों में नाराजगी है। पीड़ित मामले की शिकायत एसपी से करने की तैयारी में है। सरांय सहिजन गांव निवासी राजन की मंगलवार को उनके चाचा से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह खेत में धान की रोपाई करवाने चले गए थे। जहां उनके चाचा व उनके दो बेटों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। बीच-बचाव करने आई पत्नी मधु भी हमले में घायल हो गई था। आरोप है कि तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे राजन को ही पुलिस ने अंदर कर दिया। रातभर कोतवाली में रखने के बाद बुधवार को उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश राय ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। दोनों पक्ष विवाद पर उतारू थे, इसलिए दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। आरोपी पक्ष के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें