फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिर रही महिला को बचाया जीआरपी के सिपाही ने तुरंत यात्री को खींचा, बड़ा हादसा टला

चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिर रही महिला को बचाया जीआरपी के सिपाही ने तुरंत यात्री को खींचा, बड़ा हादसा टला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना, देख कर सब हुए चकित रायबरेली: शहर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला का संतुलन बिगड़ा और वह गिरने वाली थी। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सिपाही ने देखा तो तुरंत ही दौड़कर महिला यात्री को पकड़कर खींचा। इससे महिला यात्री की जान बच गई। हालांकि महिला यात्री और सिपाही दोनों प्लेटफॉर्म पर गिर गए। इस घटना को देखकर काफी मजमा लग गया। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। इसी बीच एक महिला यात्री कुछ सामान लेने के लिए ट्रेन से उतरी। इसी बीच ट्रेन चल दी, जिस पर महिला यात्री ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। ऐसा करते देखा तो प्लेटफाॅर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही शिवपूजन चौधरी सतर्क हो गए और महिला यात्री की तरफ दौड़ पड़े। महिला यात्री ने एक पैर बोगी की सीढ़ी पर रखा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर लटक गई और ट्रेन के नीचे जाने लगी। इस पर सिपाही ने महिला यात्री को पकड़ा और बोगी में अंदर करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की रफ्तार अधिक हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली तो महिला यात्री को अपनी ओर खींचा। इससे महिला यात्री और सिपाही प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें