सड़क पार कर रेस्टोरेंट जा रही नेपाल की वृद्ध महिला टूरिस्ट वैन से टकरा गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया है। नेपाल के महेंद्र नगर की रहने वाली माना देवी सिंह (60) प्रयागराज आईं थीं साथ में उनके परिवार के लोग भी थे। गंगा स्नान के बाद वह सोमवार की सुबह रोडवेज बस से लखनऊ जा रही थीं। जलपान के लिए बस सवैया तिराहा पर तहसील मुख्यालय के पास एक रेस्टोरेंट के सामने रूकी। वह सड़क पार कर रेस्टोरेंट में जाने लगी तभी लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही टूरिस्ट वैन से वह टकरा गईं। सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उनका इलाज किया। राहत मिलने पर उन्हें बस से लखनऊ भेज दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि महिला का इलाज कराकर लखनऊ भेजा गया है। दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है। कोई तहरीर नहीं मिली।