फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: सपरिवार महाकुंभ जा रहे परिवहन मंत्री बोले- दोहरी बात कर रहे अखिलेश यादव

परिवार के साथ महाकुंभ स्नान करने जा रहे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कुछ देर सारस मोटल पर रुके। इस दौरान विधायक डा मनोज कुमार पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। महाकुंभ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बराबर टिप्पणी कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव दोहरी बात कर रहे हैं। एक तरफ महाकुंभ स्नान कर रहे हैं और दूसरी तरफ वह इसकी आलोचना कर रहे हैं। असल में उनको महाकुंभ अच्छा नहीं लग रहा है या यूं कहें कि एक वोटबैंक को नाराज करने का भय सता रहा है, जिस कारण वह महाकुंभ पर सवाल करते रहे हैं। जबकि देश दुनिया से लोग महाकुंभ स्नान कर खुद को धन्य कर रहे हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष स्नान कर चुके हैं। हम सभी के लिए यह गौरव की बात है। पूरी दुनिया भारत की संस्कृति पर विश्वास कर रही है। राहुल गांधी के मायावती पर कसे गए तंज पर कहा कि कांग्रेस ने परिवार को आगे बढ़ाया है और उसी का नतीजा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मृतप्राय है। परिवार के कारण कांग्रेस ने किसी को बढ़ने नहीं दिया और इसी कारण कांग्रेस धीरे धीरे खत्म हो रही है। हेलमेट की अनिवार्यता पर कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सभी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि जनांदोलन हो। यदि दोपहिया वाहन चालक निर्देश के बाद भी हेलमेट नहीं लगाते हैं तो सख्त कार्रवाई होगी। वाहनों का रजिस्ट्रेशन खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें