फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: सिक्कों से तौले गए स्वामी प्रसाद मौर्य, खुद को महापुरुषों का डाकिया बताया

संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर ऊंचाहार पहुंचे पूर्व मंत्री व जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उनको तराजू के पलड़े में बैठाकर सिक्के से तौला और पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग देने का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में बेरोजगारी, मंहगाई व अत्याचार चरम पर है। सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं। साजिश के तहत मुद्दे उठाए जा रहे हैं। भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद का रट लगा रही है। कहा कि अपना सम्मान बचाने के लिए ईसाई, मुस्लिम, बौद्ध, पादरी, सिक्ख बने लोग कोई दूसरे नहीं सभी अपने भाई हैं। कहा हम महापुरुषों के डाकिया हैं, क्योंकि हम उनकी तरह नहीं बन सकते, लेकिन उनका संदेश आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने संविधान बचाने को लेकर भाजपा व सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य, राकेश प्रबंधक, राजेश मौर्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें