कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का बहुजन स्वाभिमान मंच ने विरोध किया है और राहुल गाधी पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता उदितराज के बयान पर राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की है। ये पोस्टर बहुजन स्वाभिमान मंच की तरफ से लगाए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि राहुल गांधी जी बहुत हो गया। आपकी दोगली नीति एक तरफ अनुसूचित जाति के लोगों का वोट पाने के लिए मूल भारतीय छात्रावास/वीरा पासी जी के स्मारकों पर जाकर दलितों का हितैषी दिखाकर इस पूरे समाज को भ्रमित कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी के नेताओं से दलितों की मसीहा चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी बहन मायावती का गला घोंटने का एलान करा रहे हैं। यह अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है। इस पर माफी मांगो अन्यथा दलित समाज आपको सबक जरूर सिखाएगा।