फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर युवती ने फंदा लगाकर जान दी, ससुराल वालों ने भी ले जाने से मना कर दिया था

प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत होकर युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से मृत युवती के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे लोनियन के पुरवा का है। जहां की रहने वाली महिला ने देर शाम फंदा आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने बताया कि पड़ोस के यहां रहने वाले युवक से युवती का पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसे शादी का झांसा भी दे रखा था कि वह उससे विवाह करेगा लेकिन उसने शादी नहीं की। इस पर परिवार के लोगों ने युवती का विवाह दूसरी जगह कर दिया। वहीं युवक युवती की ससुराल भी जाने लगा और युवती के पति से अपने और प्रेम सम्बंध के बारे में बताया। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती को वापस घर छोड़ दिया और ससुराल ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक के घर युवती रहने लगी। युवक ने भी शादी नहीं की। 10 दिन पूर्व युवक भाग गया। इस पर गदागंज थाने में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें