फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्तर्प्रान्तीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, मौजूद रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक व संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य स्मृति में सतांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित की जाने वाली पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्तर्प्रान्तीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को योगी सरकार में जल शक्ति विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री भाजपा राम प्रताप सिंह चौहान ने शुभारम्भ किया। इस मौके पर एकत्र खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुये स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दबी-छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने मे ऐसी प्रतियोगिताएं ही माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को भारतीय जनसंघ के संस्थापक-अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से आरम्भ करने के लिए उमेश प्रताप सिंह एवं उनकी टीम की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें