फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार, हर हर महादेव के लगे जयकारे

महाशिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। जिले के शिवालयों में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ देवाधिदेव के सामने हाजिरी लगाई गई। शिवालयों में लाखों की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर के प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया। जिले में शहर हो या गांव हर जगह शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखा। देवालयों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। मंदिरों पर साज-सज्जा के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए। शहर के जगमोहनेश्वर, पहलवानवीर बाबा व जेल रोड़ स्थित सर्वेश्वर मंदिर में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही। इसी तरह बछरावां, ऊंचाहार, लालगंज, सलोन में भी भक्तों ने भीड़ दिखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें