फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli : कांग्रेस कार्यकर्ता बोले - कर्नल सोफिया का अपमान देश का अपमान... मंत्री को बर्खास्त करे भाजपा

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री के अमर्यादित बयान देने से नाराज कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में हल्ला बोला। भाजपा व उनके बड़बोले मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की सुबह ब्लाक कार्यालय पर इकट्ठा हुए और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक सचिव अनिरुद्ध दीक्षित, कार्यवाहक विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा व कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष शंभूशरण पाल की अगुवाई में तहसील पहुंचे। कांग्रेसियों ने नारेबाजी की और तहसील परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। कार्यवाहक जिला सचिव ने कहा कि कर्नल के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। यह टिप्पणी देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इशारे पर की गई है। जो सीजफायर से ध्यान भटकाने के लिए कराया कया है। यही वजह है कि भाजपा ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, विधानसभा प्रभारी ने कहा कि ऐसे बयान देकर सेना का मनोबल तोड़ा जा रहा। सेना का ऐसा अपमान पहले कभी नहीं हुआ। विदेशी ताकतों की साज़िश के चलते देश का सिर शर्म से झुक गया है। इस मौके पर एडवोकेट राज नारायण मिश्रा, अनुज सिंह, शाजू नकवी, रतीपाल पासी, रेखा विश्वकर्मा, तारा जायसवाल, दलबहादुर सिंह, ओम प्रकाश, डा. ज्योति पासी, गुड़िया व आलोक विक्रम यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें