फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: एनटीपीसी में खराबी से बंद तीनों यूनिटें चालू, विद्युत उत्पादन हुआ सामान्य

एनटीपीसी परियोजना में व्वायलर ट्यूब रिसाव व तकनीकी खराबी के चलते बंद तीनों यूनिटें चालू हो गई हैं। दो यूनिटें रविवार की शाम व एक यूनिट सोमवार की सुबह चालू हुई है। यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें स्थापित हैं। जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। शनिवार की रात परियोजना की यूनिट नंबर चार व्वायलर ट्यूब रिसाव के चलते बंद हो गई थी। जबकि तीसरी व पांचवीं यूनिट में भी तकनीकी खराबी आईं थीं। इससे 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था। जिसका सीधा असर देश के 9 राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश पर पड़ा था। जानकारी होने पर परियोजना के अभियंताओं की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया था। रविवार की शाम मरम्मत के बाद तीसरी व चौथी यूनिट चालू की गई जबकि व्वायलर ट्यूब रिसाव के चलते बंद चौथी यूनिट को सोमवार की सुबह चालू किया गया है। इससे परियोजना में बिजली उत्पादन सामान्य हो गया है। वहीं प्रभावित राज्यों को भी आपूर्ति शुरू हो गई है। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद सभी यूनिटें संचालित हैं। पूरी क्षमता के साथ उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें