विकास खंड के आधार खेड़ागांव में चल रही ग्रामीण अंचल की एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुधवार को एनडीसी अतरहर की टीम ने रनापुर टीम को 94 रन से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में एनडीसी अतरहर टीम के नीरज पासवान द्वारा हैट्रिक सहित तीन विकेट व 38 रन बनाने पर मैन आफ दी मैच चुना गया। एनडीसी टीम के ही नीरज सिंह द्वारा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ दी सिरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि फतेह बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ संतलाल यादव व आयोजक गोकुल गौड़ ने ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आधार खेड़ा गांव में आयोजित एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनडीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीरज पासवान 38 रन, मयंक यादव 30 रन, अमरेंद्र उर्फ कुन्नू के 26 रन व नीरज सिंह के 23 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाया । रनापुर टीम रंजीत ने 3 व गुलाब - सरोज - छोटू ने एक एक विकेट लिया। जीत के लिए 156 रन का पीछा करने उतरी रनापुर की टीम गुलाब 18 रन, शिवकुमार 15 रन, विजय 10 के संघर्ष के बाद भी 12 ओवर में 61 रन बनाकर आउट हो गयी।