यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े शिक्षकों ने मांगों को लेकर अपनी बात रखी और काली पट्टी बांह में बांधकर मूल्यांकन किया। सुबह 11 बजे से जिले के चार केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और परीक्षकों के मोबाइल स्विच ऑफ कर जमा करा दिए गए। किसी बाहरी को गेट के पास तक फटकने नहीं दिया गया।