फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: बिजली पोल से टकराई बाइक, बालक की मौत, नानी-नाती घायल

रायबरेली के खीरों इलाके में लच्छी का पुरवा गांव के निकट मंगलवार दोपहर बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि नानी-नाती घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सरेनी थाना क्षेत्र के रघुराज सिंह का पुरवा मजरे मलकेगांव निवासी सचिन (24) पुत्र रज्जन अपनी नानी के गांव खीरों थाना क्षेत्र के शीतलाबख्श खेड़ा मजरे निहस्था आए थे। मंगलवार को सरेनी इलाके के सरायं बैरिहाखेड़ा निवासी मौसेरे भाई जीत (10) को बुखार था। सचिन अपनी नानी के साथ मौसेरे भाई का इलाज कराने सेमरी स्थित एक अस्पताल गया था। मौसेरे भाई का इलाज कराने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज-उन्नाव मार्ग पर लच्छी का पुरवा गांव के निकट सामने से आ रहे दूसरी बाइक के अचानक मोडऩे से संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क किनारे बने डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीत को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक जीत अपनी नानी के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा दो छात्र था। उनकी मां कांती, पिता रामसजीवन, छोटी बहन पल्लवी में रहती हैं। बालक की मौत से परिजनों में रोना पिटना मचा है। दिल्ली में रह रहे माता-पिता को हादसे की सूचना दी गई है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें