फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना , अलग-अलग आयु वर्ग में खेले गए मुकाबले

रायबरेली के खीरों ब्लाक के पाहो गांव में चल रही दो दिवसीय 11वीं जय मां शीतला बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई जिसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग व सीनियर वर्ग के अलग अलग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता की शुरुआत ग्राम प्रधान राम सिंह ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया जिसमें रायबरेली, लखनऊ , गोरखपुर , लालगंज , उन्नाव आदि जनपदों के लगभग चार दर्जन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में संस्कार ने कृष्णा को 15-8 , अनुराग ने तौफीक को 15-13 से , रचित ने राघव को 15-10 से , रिहान ने आदेश को 15-9 से खन्ना ने सुमित को 15-9 से हराया। जबकि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्वास्तिक ने अहसास को 30-12 से, आदित्य ने धर्मबीर को 30-28 से, अयान ने सौंदर्य को 30-11 से, मोक्ष ने अमित को 30-16 से, मोती ने अमन को 30-17 से हराया। जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में मोती लखनऊ ने स्वास्तिक रायबरेली को 30-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, सीनियर सिंगल मुकाबले में अयान गोरखपुर ने अभिषेक लखनऊ को 30-19 से हराकर अपने मुकाबले में जीत दर्ज किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें