फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: 55 बसों के बढ़े फेरे, दिल्ली रूट पर चलीं 20 बसें, यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए बसों का विशेष संचालन

होली पर यात्रियों को सहूलियत मुहैया कराने के लिए सोमवार से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हो गया। 55 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर 20 बसों का संचालन शुरू कराया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर जिम्मेदारी तय कर दी है। होली पर बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों को लौटते हैं। उन्हें घर पहुंचने में समस्या न हो। इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के विशेष संचालन की व्यवस्था की है। दिल्ली से सबसे ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए इस रूट पर 20 बसों का संचालन सोमवार हो गया। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह होगा, लेकिन गांवों में रात में बसें नहीं रोकी जाएंगी। प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के स्थानीय रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी। सवारियां मिलने पर डिपो से किसी भी रूट पर बसें भेजी जाएंगी। जहां यात्री हाथ दे, वहीं रोकी जाए बस सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों-परिचालकों के साथ ही डिपो के सभी स्टाफ के लिए विशेष पत्र भी जारी कर दिया है। चालकों को रूटों पर जहां भी यात्री हाथ दें, वहीं बस रोकने के निर्देश दिए है। कहा कि कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। डिपो पर आने वाले यात्रियों को भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें