यूपी में रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में एनटीपीसी परियोजना से निकला नाला कस्बे से होकर गंगा नदी तक जाता है। नाला लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करता है। ऐसे में वाहनों को नाला पार करने के लिए पुल बनाया गया है। हाल यह है कि दो माह से पुल पर दो बड़े गड्ढे हो गये हैं। इसने राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। साथ ही पुल से गुजरने वाले वाहनों पर बैठीं सवारी हिचकोले खाते हैं। उधर प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया कराने के दावों की पोल भी इसी से खुल रही है। खास बात यह है दिनभर इसी रास्ते से अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बाबत एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पुल के गड्ढों भराकर यातयात सुगम कराया जाएगा।