फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली): घोड़ों के आपसी झगड़े के दौरान 12 वर्षीय बालक उनकी चपेट में आ गया।

आपस में लड़ रहे घोड़ों की चपेट में आया 12 वर्षीय बालक, आंख में गंभीर चोट लालगंज (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में बृहस्पतिवार सुबह घोड़ों के आपसी झगड़े के दौरान 12 वर्षीय बालक उनकी चपेट में आ गया। एक घोड़े की लात लगने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बालक के माता पिता बेहद चिंतित हैं। गांव निवासी अजय ने बताया कि उनके चार पांच घोड़े हैं। सुबह सभी घोड़े चर रहे थे। इसी दौरान दो घोड़े आपस में लड़ने लगे। पास से गुजर रहा गांव का ही विमल उर्फ प्रांशु (12) अचानक उनकी चपेट में आ गया। एक घोड़े ने उसे जोरदार लात मार दी। इससे वह वहीं पर गिरकर अचेत हो गया। लात लगने से प्रांशु की आंख बुरी तरह घायल हो गई। परिजन फौरन उसे तांगे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें